
Video: अमेरिका ने इजराइल को कितने हथियार दिए? जिसके बूते हिजबुल्लाह को किया नेस्तनाबूत
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Israel Hezbollah War: इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच चली जंग में लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को मुंह की खानी पड़ रही है। इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के साथ ही संगठन के कई शीर्ष नेताओं का सफाया कर दिया है। इजराइल की इस स्ट्राइक के बाद हिजबुल्लाह अब कमजोर पड़ चुका है। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि इजराइल इतना ताकतवर कैसे हुआ? आखिर उसे कौन मदद कर रहा है।
ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास जंग का 1 साल; मिलिए उन बंधकों से जिनके लिए इजरायल ने मारे 41 हजार फिलीस्तीनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने इजराइल की हमेशा मदद की है। उसने इजराइल को पिछले एक साल में काफी मात्रा में गोला बारूद उपलब्ध करवाया। जिसकी मदद से इजराइल इस जंग में हमेशा आगे रहा। जानकारी के अनुसार, इजराइल को अमेरिका ने पिछले एक साल में 22.76 बिलियन डॉलर के गोला-बारूद देकर मदद की है। अमेरिका ने ये मदद इजराइल-हमास जंग बढ़ने के बाद की थी। इसमें यमन के हूतियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान की लागत भी शामिल है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.