Cricket News - 2025-08-03T191648.013
विज्ञापन

Asia Cup 2025 के लिए कैसी तैयारी कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव? सामने आया नया वीडियो

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेलने के लिए उतरेगी। सूर्या इस टूर्नामेंट की तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं।

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 9 सितंबर से करेगी, जहां पर टीम इंडिया का सामना यूएई से होगा। इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला 14 सितंबर को खेलेगी। एशिया कप इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। ऐसे में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास होगी। इस टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव खास तैयारी कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वह जिम में खूब फिटनेस कर रहे हैं और जमकर पसीने भी बहा रहे हैं। सूर्या पहली बार एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्न करेंगे। ऐसे में उनकी निगाहें भारत को खिताब दिलाने पर टिकी हुई हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ