
IND vs ENG 4th Test: भारत ने चौथे दिन ऐसे किया कमबैक, राहुल और गिल ने इस तकनीक से इंग्लैंड को दिया 'चकमा'
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs ENG: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत के गेंदबाज सही वक्त पर विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके। यही वजह रही कि बेन स्टोक्स ने शतकीय पारी खेली, जबकि ब्रायडन कार्स ने भी 47 रनों का योगदान दिया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद से ज्यादा खराब रही। भारत को 0 रन पर ही 2 बड़े झटके यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में लगे।
हालांकि इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों बल्लेबाज ने पहले क्रीज पर टिकने का फैसला किया और बाहर जाती गेंदों से छेड़खाड़ नहीं की। इसके बाद क्रीज पर सेट होने के बाद दोनों ने रन बटोरने शुरू कर दिए। दोनों ने चौथे दिन के अंत तक बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। राहुल 87 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि गिल 78 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.