Nashik Water Crisis: भीषण गर्मी की वजह से महाराष्ट्र के नासिक में पानी की दिक्कत के बीच पानी के बर्तन भरने के लिए गहरे कुएं में महिला उतर गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक महिला कुएं के अंदर से पानी इकट्ठा करती हुई दिख रही है। महिला कुएं के अंदर बैठकर पानी इकट्ठा करते हुए देखी जा सकती है, जबकि कुएं के बाहर से कुछ महिलाओं को अपने बर्तन अंदर फेंकते हुए देखा जा सकता है।
आपको बता दें, जो पानी भर रही है वो बिल्कुल भी साफ नहीं लग रहा है और कुआं भी एकदम खाली सा है। बस कुछ जगह पानी भरा है। कुएं के अंदर बहुत कम मात्रा में पानी देखा जा सकता है। यह तब हुआ है जब देश के कई हिस्से राष्ट्रीय राजधानी सहित जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र दो महीने से ज्यादा समय से पानी की कमी की समस्या से जूझ रहा है।
ऐसे में राज्य के ग्रामीणों के पास अपने रोजाना पानी इस्तेमाल को सीमित करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। अपने सारे घर के कामों के लिए वे बर्तनों में पानी इकट्ठा कर रही हैं। महिलाओं को मजबूरन गहरे कुओं में उतर कर पानी भरना पड़ रहा है। आइए इसके बारे में ज्यादा जानकारी के ये वीडियो देखें..
ये भी पढ़ें- 60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
8 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
22 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
23 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines