water crisis

पानी के लिए कुएं के अंदर उतरने को मजबूर हैं महिलाएं, देखें नासिक के जलसंकट का वीडियो

Nashik Water Crisis: महाराष्ट्र में बारिश देर से आने के कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है, जिससे लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि नलों के पानी सूखने से चोलमुख गांव में महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर कुओं में उतरकर पानी लाना पड़ता है। 

Nashik Water Crisis: भीषण गर्मी की वजह से महाराष्ट्र के नासिक में पानी की दिक्कत के बीच पानी के बर्तन भरने के लिए गहरे कुएं में महिला उतर गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक महिला कुएं के अंदर से पानी इकट्ठा करती हुई दिख रही है। महिला कुएं के अंदर बैठकर पानी इकट्ठा करते हुए देखी जा सकती है, जबकि कुएं के बाहर से कुछ महिलाओं को अपने बर्तन अंदर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

आपको बता दें, जो पानी भर रही है वो बिल्कुल भी साफ नहीं लग रहा है और कुआं भी एकदम खाली सा है। बस कुछ जगह पानी  भरा है। कुएं के अंदर बहुत कम मात्रा में पानी देखा जा सकता है। यह तब हुआ है जब देश के कई हिस्से राष्ट्रीय राजधानी सहित जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।  महाराष्ट्र दो महीने से ज्यादा समय से पानी की कमी की समस्या से जूझ रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में राज्य के ग्रामीणों के पास अपने रोजाना पानी इस्तेमाल को सीमित करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। अपने सारे घर के कामों के लिए वे बर्तनों में पानी इकट्ठा कर रही हैं। महिलाओं को मजबूरन गहरे कुओं में उतर कर पानी भरना पड़ रहा है। आइए इसके बारे में ज्यादा जानकारी के ये वीडियो देखें..

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ