हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Hong Kong Sixes: पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण

Hong Kong Sixes 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद करारी हार के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब टीम इंडिया के सामने यूएई के खिलाफ मुकाबला जीतने की चुनौती है. यहां जानिए भारतीय टीम अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

विज्ञापन
हांगकांग सिक्स के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचने सकती है टीम इंडिया (PIC Credit - X)

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 3.5 ओवरों में ही सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 91 रन बना दिए. इस हार के बाद क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब टीम इंडिया के सामने यूएई के खिलाफ मुकाबला जीतने की चुनौती है. ग्रुप सी में शामिल भारत का नेट रन रेट -9.072 तक पहुंच गया है. ऐसे में सवाल है कि क्या भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी और क्या अब भी खिताब जीतने का मौका है?

पाकिस्तान ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं. उसका नेट रन रेट +3.617 है. वहीं, यूएई ने एक मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +0.500 है. दूसरी तरफ, भारत एक मैच हार चुका है और -9.072 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यूएई के खिलाफ हर हाल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

कितने रन से जीतना होगा मुकाबला?

भारत को यूएई के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. समीकरण के मुताबिक, अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे करीब 30 रन से मुकाबला जीतना होगा. वहीं, पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग दो ओवर शेष रहते मैच खत्म करना होगा. इससे भारत यूएई को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है. बता दें कि, हांगकांग सिक्सेस में चार ग्रुप की टॉप टीमें कप प्रतियोगिता में पहुंचेंगी. इसी प्रतियोगिता के जरिए चैंपियन का फैसला होगा. दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट प्रतियोगिता और तीसरे स्थान वाली टीमें बॉल प्रतियोगिता खेलेंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola