हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: रमजान में मुस्लिमों को बड़ा तोहफा, हांगकांग में शुरू होगा हलाल बाजार

Video: रमजान में हलाल बाजार शुरू होने जा रहा है। हांगकांग में मुस्लिम यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, जिसको लेकर हांगकांग सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजना बनाई है।

विज्ञापन

Video: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत ही खास महीना होता है। इस महीने में हर देश अपने लोगों की सुविधा के लिए कई प्रयोग करता है। इसी को देखते हुए रमजान में हलाल बाजार शुरू का फैसला किया गया है। यह स्कीम मुस्लिम यात्रियों को लुभाने के लिए लाई गई है। यह फैसला हांगकांग सरकार ने लिया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि हांगकांग की कुल आबादी लगभग 75 लाख है जिसमें मुस्लिम आबादी लगभग 3 लाख है।

रमजान के खास महीने में हांगकांग में खास तैयारियां की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक होटल में आयोजित इफ्तार पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि जिस तरह से क्रिसमस और न्यू ईयर पर विशेष आयोजन होते हैं, ठीक उसी तरह रमजान के लिए भी खास आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए मुस्लिम मेहमानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग से हलाल चिकन तैयार किया जाएगा। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट।

ये भी देखें: Video: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धारमैया और DK को दी नसीहत, जानें क्या बोले?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola