Karnataka Congress leaders conflict

Video: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धारमैया और DK को दी नसीहत, जानें क्या बोले?

Mallikarjun Kharge advice: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मौजूदगी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों साथ हैं तो हमारा काम आसान हो जाएगा।

Karnataka Congress leaders conflict: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ को लेकर दिए डीके के बयान से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई थी। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मंच से दोनों नेताओं को नसीहत दी। खड़गे ने कहा कि अगर दोनों साथ है तो हमारा काम हो जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेता मिलकर राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करें। अगर शिवकुमार और सिद्धारमैया साथ है तो हमारा काम हो जाएगा। वे चाहते हैं कि दोनों राज्य के विकास के लिए ध्यान दें। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरा मामला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ