IMD issues red alert amid heatwave
विज्ञापन

Video: कितने तापमान पर हो सकती है मौत, कैसे फेल होते हैं शरीर के अंग? समझिए सिर्फ 3 मिनट में

Heatwave Effects: तपती गर्मी और गर्म हवाएं उत्तर भारत में इस समय सबको परेशान किए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां भी जारी की जा रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कि इंसार का शरीर आखिर कितना तापमान सह सकता है और कब गर्मी के चलते शरीर के अंग काम करना बंद कर सकते हैं।

उत्तर भारत इस समय भयंकर गर्मी का सामना कर रहा है। आसमान से आग बरस रही है तो धरती तवे की तरह गर्म है। गर्मी और लू के चलते लोगों का घर से निकलना कठिन हो गया है। इस बीच देश भर से गर्मी के चलते लोगों के बेहोश होने और बीमार पड़ने की खबरें भी आ रही हैं। कई लोग यह भी सोच रहे होंगे कि इंसान का शरीर आखिर कितनी गर्मी सह सकता है।

इंसान के शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है दिक्कतें होने लगती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक 48 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान में रहने पर मांसपेशियां जवाब दे सकती हैं और इसके चलते जान भी जा सकती है। इंसानी शरीर पर गर्मी का असर जानने के लिए देखिए वीडियो।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ