हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 38 Muslims को जान से मारा, लेकिन SC ने दे दी जमानत! जानें 1987 का भयानक मामला क्या?

Video: सुप्रीम कोर्ट ने 1987 में ‘प्रादेशिक आर्म्ड कान्स्टेबुलरी’ (PAC) के कर्मियों ने 38 लोगों की कथित हत्या मामले में बड़ा फैसला दिया। हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 8 दोषियों को शुक्रवार को जमानत दे दी गई है।

विज्ञापन

Video: बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने 38 मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या करने के आरोपियों को जमानत दे दी है। ये मामला 1987 का है, जब उत्तर प्रदेश के हाशिमपुरा में नरसंहार हुआ था। ये फैसला जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बैंच ने सुनाया है। सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने दलील दी कि दिल्ली हाईकोर्ट ने गलत तथ्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट का फैसला पलट दिया था। उन्होंने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने घटना के 28 साल बाद यानी 2015 में सभी आरोपियों के खिलाफ सबूतों की कमी के चलते उनको बरी करने का फैसला सुनाया था।

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में 16 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई। तभी से सभी आरोपी जेल में ही थे, इन सभी आरोपियों को अब जमानत मिली है। आखिर ये पूरा मामला क्या है, कैसे पीएसी के अफसरों और जवानों ने 42 से 45 के करीब मुस्लिम लोगों पर हमला किया था? देखिए इस वीडियो में:

ये भी देखें: Video: पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन के बयान पर क्यों शुरू हुई चर्चा, बाबरी मस्जिद पर ऐसा क्या कहा?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें