---विज्ञापन---

Video: पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन के बयान पर क्यों शुरू हुई चर्चा, बाबरी मस्जिद पर ऐसा क्या कहा?

Justice Rohinton Nariman On Babri Masjid Case: जस्टिस रोहिंटन नरीमन का एक बयान सुर्खियों में है। जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले का जिक्र किया है।

जस्टिस रोहिंगटन नरीमन।

Justice Rohinton Nariman On Babri Masjid Case: पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन चर्चा में हैं। उन्होंने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के बाद चले ट्रायल के बाद नतीजों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चले लंबे मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं को बरी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: मायावती ने बसपा नेता के बेटे की शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताई पार्टी से निकालने की असली वजह

---विज्ञापन---

पूर्व जज एक लेक्चर के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने बाबरी मस्जिद मामले में सु्प्रीम कोर्ट जज के तौर पर ट्रायल को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था। हालांकि इस मामले में 25 साल तक कुछ भी नहीं हो सका। इसके साथ ही आरोपियों को बरी करने वाले सीबीआई के स्पेशल जज सुरेंद्र यादव को उत्तर प्रदेश में उप-लोकायुक्त जैसा पद दे दिया गया।

ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद? 

---विज्ञापन---

बता दें कि रोहिंटन फली नरीमन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं। वह इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर काम कर चुके थे। वह 23 जुलाई 2011 को भारत के सॉलिसिटर जनरल भी नियुक्त किए गए थे।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2024 11:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola