Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो चुके हैं। ये बात अब जग-जाहिर है, लेकिन कहते हैं ना कि चाहे कुछ भी हो लेकिन मां-बाप अपने बच्चे से दूर नहीं रह सकते। हाल ही में जैसे ही नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और बेटे अगस्त्य की फोटो शेयर की, तो हार्दिक पांड्या का दिल बेचैन हो उठा। जी हां, भले ही हार्दिक अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं, लेकिन बेटे के लिए उनका प्यार अभी भी उन्हें परेशान कर रहा है।
खुद को नहीं रोक पाए हार्दिक
हार्दिक से मीलों दूर अगस्त्य की फोटो जैसे ही क्रिकेटर का सामने आई, तो वो अपने बच्चे पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पाए। जी हां, नताशा के हालिया पोस्ट पर जैसे ही हार्दिक ने कमेंट किया, तो वो तुरंत सुर्खियों में आ गए। अब भई पिता का दिल भी पिता का ही होता है। अपने बच्चे से भले ही हार्दिक दूर रह रहे हैं, लेकिन बेटे के लिए क्रिकेटर अभी भी बेचैन है और ये उनके इस कमेंट से साफ जाहिर है।
यूजर्स को भी दिखा हार्दिक का दर्द
यूजर्स ने नताशा के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि मुझे अब छोटे अगस्त्य के लिए बुरा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मर्द कभी मूवऑन नहीं कर पाता। तीसरे यूजर ने लिखा कि हार्दिक आप बहुत अच्छे पिता हैं। चौथे यूजर ने लिखा कि हार्दिक को बेटे की याद आ रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर हार्दिक का इस पोस्ट पर कमेंट आने के बाद कर रहे हैं।
आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
गौरतलब है कि हाल ही में हार्दिक और नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वो आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। जैसे ही दोनों का ये फैसला लोगों के सामने आया, तो हर कोई इस जोड़ी के टूटने से परेशान हो गया। गौरतलब है कि दोनों के अलग होने की खबरें तो पहले से ही आ रही थी, लेकिन बार-बार ये खबरें उठती और दब जाती।
बहुत पहले से आ रही थी दोनों के अलग होने की खबरें
हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों को फिर से हवा तब मिली जब नताशा ने भारत की टी20 विश्व कप जीत पर ना सिर्फ हार्दिक बल्कि टीम इंडिया के लिए भी कोई मैसेज नहीं लिखा। इसके बाद अनंत और राधिका की शादी में भी हार्दिक को अकेले ही देखा गया और फिर जब नताशा अपने बेटे अगस्त्य संग एयरपोर्ट पर नजर आई, तो भी लोगों को शक हो गया था। हालांकि इसके बाद दोनों ने एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए अपने अलग होने का ऐलान कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Payal Malik को धमकी देने वालों पर दर्ज होगी FIR? Armaan malik की बीवी का ट्रोलर्स पर एक्शन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
6 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
20 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
20 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines