Payal Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की वाइफ ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया कि वो फिर से सुर्खियों में छा गईं। जी हां, पायल ने कुछ दिन पहले भी खुलासा किया था कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। वहीं, अब पायल ने इसको लेकर केस ही दर्ज करा दिया है। इसकी जानकारी खुद पायल मलिक ने लोगों को दी है।
पायल मलिक ने लिया एक्शन
दरअसल, कुछ ही देर पहले पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पायल मलिकने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। साथ ही वीडियो में पायल कह रही हैं कि गाइज अब तक तो बस ट्रोलिंग की जा रही थी और मुझे ट्रोलिंग से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि जब कोई इंसान आगे बढ़ता है, तो उसे ट्रोलिंग सबसे पहले मिलती है, लेकिन अब मुझे बहुत सारी धमकियां आ रही हैं और जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं ना, जो मुझे डिफेम कर रहे हैं या मेरी फैमिली को डिफेम कर रहे हैं, उनके लिए मैं यहां सीधा-सीधा मानहानि का केस डालने आई हूं।
अरमान की वाइफ को मिल रही धमकियां
वीडियो में पायल ने आगे कहा कि अब जो भी होगा, वो आपको खुद भुगतना पड़ेगा, क्योंकि आप ही लोग कर रहे हैं ये सब। मैंने यहां पर नाम दे दिए हैं, जिस-जिसके नाम दिए हैं, उनको नोटिस बहुत जल्दी मिलने वाला है। पायल का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, तो लोग इसके बारे में बात करने लगे।यूजर्स पायल के इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
पहले भी पायल को मिली धमकी
गौरतलब है कि पायल मलिक ने हाल ही में अपने एक व्लॉग वीडियो में भी इसका जिक्र किया था। इस वीडियो में पायल ने कहा था कि कुछ देर पहले मुझे दो फोन कॉल आए और फोन पर मुझसे बहुत बदतमीजी की जा रही है। जब मैंने विरोध करते हुए कहा कि तमीज नहीं है बात करने की तो मुझे धमकी दी जा रही है। इसके आगे पायल ने कहा था कि मैं चाहूं तो अभी इस नंबर को रिवील कर सकती हूं, लेकिन ऐसा करने से मेरे ही ऊपर मुसीबत आएगी।
धमकी भरे फोन कॉल को लेकर पायल सख्त
पायल ने कहा था कि मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्या कर दिया है, जो लोग फोन करके मुझे इतनी बदतमीजी कर रहे हैं? और मैं जब इसका विरोध कर रही हूं, तो मुझे ही धमकी भी दे रहे हैं। मैं नहीं जानती कि उन्हें मेरा नंबर कहां से मिला और मुझे से धमकाया क्यों जा रहा है? पायल ने कहा था कि जिसे धमकी देनी है, देते रहो, मुझे डर नहीं लग रहा। न ही मैंने कुछ गलत किया है, जो डर लगेगा। वहीं, अब पायल इस मामले को लेकर सख्त हो गई हैं।