Hapur News: हापुड़ में अवैध हथियार लहराने के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के घर की महिलाओं ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी अपने आप को छुडाने का प्रयास करते रहे. पुलिस पर हमला का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं कैसे पुलिस के साथ अभद्रता कर रहीं हैं. इस हमले में पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई. किसी तरह पुलिस कर्मी वहां से बाहर निकले है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिसटीम
दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, यहा के सिभांवली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सारिफ का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह खुलेआम अवैध हथियार को लहराते हुए दिखाई दे रहा है. इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस पूछताछ करने के लिए आरोपी के घर गई थी. पुलिसकर्मी जब आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी, तो इससे नाराज होकर सासिफ के परिवार की दो महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और अभद्रता करने लगी. इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से बाहर निकले. मामले की सूचना पर पहुंची अन्य पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिसकमियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सारिक समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. गढ़मुक्तेश्वर के सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.
यह भी पढ़ें- गांव में रातभर उड़ रहे ड्रोन, ग्रामीण दे रहे पहरा; क्या बोले डीजीपी?
संबंधित खबरें
रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
10 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
16 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines