गांव में रातभर उड़ रहे ड्रोन, ग्रामीण दे रहे पहरा; क्या बोले डीजीपी?

यूपी में ड्रोन की मदद से लोगों के बीच डर फैलाने वालों पर योगी सरकार सख्त हो गई है। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं, इस मामले पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने बयान दिया है।

संदिग्ध ड्रोन को लेकर डीजीपी की सख्त चेतावनी

इन दिनों लोगों के मन में ड्रोन से डर फैलाया जा रहा है। यूपी के कई गावों में ड्रोन की मदद से चोर अपना आतंक मचा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली जैसी जगहों पर ड्रोन की घटना सामने आईं है। इसके अलावा कई जगहों से चोरी की खबर भी सामने आई है। दरअसल, इससे चोर रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। क्योंकि इससे ग्रामीणों का ध्यान भटकता है और बदमाश अपना काम आराम से कर जाते हैं। इसलिए ग्रामीण रात भर जागकर हर गली में पहरा देते हैं। हालांकि, पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि आप लोग ऐसी अफवाहों से बचें। इसके लिए पुलिस रात भर गश्त लगा रही है।

इसी बीच प्रदेश में ड्रोन मामले में कार्यवाही को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने बयान दिया है कि 20 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात में ड्रोन दिखे हैं। कुछ सही मामले थे, कुछ अफवाह थी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 16-17 मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। जहां- जहां शरारती तत्वों ने खुराफात की है, अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया, वहां मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आम लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करता हूं। पब्लिक ऑर्डर जहां भी डिस्टर्ब होगा। वहां एनएसए गैंगस्टर जैसे कानून के तहत कार्यवाही होगी। आपको बता दें, इस पर योगी सरकार पहले ही सख्त हो गई है और ड्रोन से डर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी में है। ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट और NSA की कार्रवाई की जाएगी।

जिलों में आई बाढ़ पर क्या बोले डीजीपी

इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने हाल ही में कई आर्थिक अपराधियों को जेल भेजा है। ईओडब्ल्यू के अफसरों प्रोफेशनली मज़बूत बनाने के लिए ये वर्कशॉप आयोजित हो रही है। ईओडब्ल्यू नौ एनिमेशन बुकलेट के जरिए आम लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं, प्रदेश में कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि 17 कंपनी बाढ़ राहत,18 कंपनी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोकल पुलिस, पीएसी को बाढ़ राहत में लगाया गया है। रबर बोट जैसे संसाधनों से ये टीमें लैस हैं।

उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर क्या बोले डीजीपी

डीजीपी राजीव कृष्ण उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर कहा कि गाजीपुर में इस बाबत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। सबूतों के आधार पर उमर अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। यूपी पुलिस को डीजीपी के सख़्त निर्देशों पर डीजीपी राजीव कृष्ण नेबताया कि अंसारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के साफ निर्देश के तहत ही पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में मजबूती के साथ सबूत पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ