Video Has the fight between husband and wife increased Know 3 easy ways to make married life happy

Video: पति-पत्नी के बीच बढ़ गया है लड़ाई-झगड़ा? जानें वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के 3 आसान उपाय

Video: पति-पत्नी के बीच अगर लड़ाई-झगड़ा बढ़ रहा है तो पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए उपाय को अपनाया जा सकता है। आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि वो सरल उपाय कौन से हैं।

Video: Happy Married Life Remedies: खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी का एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना जरूरी होता है। एक सूर्य और चंद्रमा के समान है तो एक को झुकना भी पड़ता है। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को अधिक अनमोल बनाने के लिए दोनों का एक दूसरे का साथ निभाना, सम्मान करना और सलाह करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, इन सब चीजों के बाद भी गृह क्लेश रहता है तो हो सकता है कि इसकी वजह पितृदोष, मंगल दोष या राहु-केतु से संबंधित दोष हो। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार जिस घर में सुबह-शाम सिर्फ लड़ाई-झगड़ा होता है तो उस घर में कभी भी बरकत नहीं आती है।

विज्ञापन

पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी आने लगती है। हमेशा एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। छोटी सी छोटी बात कब एक बड़े झगड़े में बदल जाती है, ये भी पता नहीं चलता है। अगर आपको भी लगता है कि घर में बिना वजह के लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली का नामों निशान नहीं बचा है तो इसके लिए आप खास उपाय को अपना सकते हैं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए पंडित सुरेश पांडेय ने सरल उपाय बताए हैं। आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि कौन से 3 सरल उपाय हैं जो वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ