---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं इन 2 राशियों के लोग, मिलनी चाहिए 100 तोपों की सलामी!

Zodiac Signs: क्या आप भी किसी को जानते हो जो झूठ बोलने में माहिर लगते हैं और आपको मन करता है कि इन्हें 100 तोपों की सलामी दे दीजिए। अगर हां, शायद वो उन राशियों में से एक होंगे जिनकी आदत में ही झूठ बोलना शामिल है।

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: अगर आप भी अलग-अलग तरह के झूठ बोलने वाले इंसान को जानते हैं तो हो सकता है कि वो उन राशियों में से एक हों जो अलग-अलग तरह से झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। कुछ राशि के लोगों के लिए झूठ बोलने की स्थिति तब आती है जब कोई मामला फंसा हो, तो कुछ के लिए झूठ बोलना तब जरूरी हो जाता है जब सच्चाई का साथ देना हो तो कुछ राशियां ऐसी हैं जिनकी आदत ही झूठ बोलना होती है और वो बहुत सफाई के किसी से भी झूठ कह देते हैं। यहां तक कि कुछ राशियां तो झूठ बोलने के मामले में अवॉर्ड ही ले सकती है।

मेष राशि और वृश्चिक राशि

मेष राशि और वृश्चिक राशि के लोगों को झूठ बोलने वाले बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। यहां तक कि इन दो राशि के लोग झूठ बोल भी नहीं पाते हैं। हमेशा सच को पसंद करते हैं और सामने वाले से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। अगर ये झूठ बोलने का सोचते हैं या कोशिश भी करते हैं तो बहुत आसानी से पकड़ में आ जाते हैं। इनके लिए सबसे मुश्किल काम झूठ बोलना होता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि, तुला राशि और मीन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि, तुला राशि और मीन राशि के लोगों की आदत झूठ बोलने की होती है लेकिन वो सिर्फ खुद को अच्छा दिखाने के लिए झूठ बोलते हैं। लोगों के बीच खुद को ईमानदार दिखाने के लिए ये आसानी से झूठ बोल देते हैं।

कर्क राशि और कुंभ राशि

कर्क राशि और कुंभ राशि के लोगों के बारे में तो क्या ही कहें, ये तो झूठ बोलने में इतने माहिर होते हैं कि इन्हें 100 तोपों की सलामी देनी चाहिए। बेहद चालाकी और आसानी के साथ इन दो राशियों के लोग झूठ बोल देते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: सबसे ज्यादा सोचते हैं इन 5 राशियों के लोग, मिलना चाहिए ओवरथिंकर का अवार्ड

मिथुन राशि, धनु राशि और मकर राशि

मिथुन राशि, धनु राशि और मकर राशि के लोग दूसरों का साथ देने के लिए झूठ बोलते हैं। जब बात सच का साथ देने की आती है तो इस 3 राशि के लोग झूठ बोलते हैं। बिना घबराए आसानी से सच का साथ देने के लिए झूठ बोल देते हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि और कन्या राशि

वृषभ राशि और कन्या राशि के लोग किसी भी परिस्थिति को संभालने के लिए झूठ बोलते हैं। बहुत आसानी से ये उस समय झूठ बोल देते हैं जब कभी किसी बात को संभालना हो या कोई बहस हद से ज्यादा न बढ़ जाए, उसे रोकने के लिए भी इस राशि के लोग झूठ बोलते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2025 11:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola