Guru Uday 2026: तुला राशि वालों को गुरु के उदय होने से लाभ हो सकता है. 12 अगस्त के बाद देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदय होंगे. गुरु के उदय होने से धनलाभ के योग बनेंगे. आप लोगों को गुरु उदय से अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी में आपका प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट के योग बनेंगे. प्रमोशन और पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर में तरक्की करेंगे और सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
सूर्य का परिवर्तन
17 अगस्त को सूर्य ग्रह का परिवर्तन करना शुभ साबित होगा. ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे. सिंह राशि में सूर्य के गोचर करने से कमाई के नए अवसर बनने के भी योग बनेंगे. 11वें भाव में केतु अचानक लाभ और निवेश से अचानक धन प्राप्ति के योग बना सकते हैं. लंबी अवधि के निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. आपकी सेविंग्स बढ़ेगी और आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत
नीच का शुक्र, वक्री शनि और मंगल
महीने के अंतिम भाग में तुला राशि वालों का नीच के शुक्र, वक्री शनि और मंगल ग्रह के प्रभाव से खर्च बढ़ सकता है. सुख सुविधाओं, फैशन और खरीददारी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. वरना अधिक खर्च के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है. आपको नया कर्ज लेने से बचना होगा. आपको दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम का पाठ और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए. तुला राशि के अगस्त महीने के राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
16 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
18 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
20 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
21 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines