
Video: ''खून के बदले खून'', निक्की की मां ने दी चेतावनी, बोलीं- गूजरों में ये सब चलता है
Written By Shabnaz

Written By Shabnaz
Video: ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच निक्की की मां का बयान सामने आया है, जिसमें वह प्रशासन पर भड़कती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत पहले से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था, लेकिन उसको ये कहकर समझा देते थे कि रिश्ते निभाने पड़ते हैं। अब निक्की की मां का कहना है कि ‘खून के बदले खून चाहिए। बाद में कोई ये न के कि ये क्या कर दिया।’ उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कुछ करता है तो ठीक है, वरना हम खुद कर लेंगे, जो हमें करना होगा।’
निक्की की मां ने कहा कि ‘पूरा गांव, पूरा समाज सब हमारे साथ है।’ उन्होंने बताया कि ‘निक्की अपने साथ होने वाली ज्यादती के लेकर बात करती थी, लेकिन समाज के लोग उसे समझा देते थे कि बिटिया ये सब होता है, गूजरों में ये सब चलता है। घर को चलाओ, घर चलाते-चलाते हमने अपनी बिटिया खो दी। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: