Bigg Boss Controversial Contestants: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ आज 24 अगस्त से शुरू हो गया है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में भाईजान ने सभी कंटेस्टेंट्स का वेलकम किया है। इस बार शो के घर में 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। बिग बॉस का हर सीजन बेहद चर्चा में रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स भी खूब चर्चा में रहे हैं। इस बीच हम आपको शो के सबसे ‘पंगेबाज’ कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शो में सलमान खान से पंगा तो लिया, लेकिन इसके बाद वो गुमनाम हो गए। आइए जानते हैं इनके बारे में…
‘पंगेबाज’ कंटेस्टेंट्स कौन?
सलमान खान के शो के ‘पंगेबाज’ कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें डाली बिंद्रा, कमाल राशिद खान यानी केआरके, पूजा मिश्रा, स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा, इमाम सिद्दीकी, एजाज खान, कुशाल टंडन, राखी सावंत, शहजादा धामी जैसे नाम शामिल हैं। सलमान खान के शो में आए इन कंटेस्टेंट की ड्रामों को आज भी लोग भूले नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।