Vrishchik 2026 Horoscope

Video: 2026 में इस राशि वालों को मिलेंगे आमदनी बढ़ाने के अवसर, ग्रहों की कृपा से खर्चों में भी आएगी कमी

Vrishchik 2026 Horoscope & Astro Upay: ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ की राशि वृश्चिक के जातकों के लिए साल 2026 आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं वृश्चिक राशि के आर्थिक राशिफल और 2026 में किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Vrishchik 2026 Horoscope & Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जिनका समय-समय पर सभी 12 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों को कई ग्रहों का साथ मिलेगा. 1 जनवरी से लेकर 2 जून 2026 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के 8वें भाव में गोचर करेंगे, जो शुभ फल नहीं देंगे. हालांकि, ठीक इसी समय पर बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि के धन भाव पर पड़ेगी, जिसकी वजह से नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम होगा. ऐसे में समय-समय पर धन लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

2 जून के बाद बृहस्पति आपकी कुंडली के भाग्य भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, जिसकी वजह से आमदनी बढ़ेगी और निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे. यदि आप वृश्चिक राशि के 2026 के राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ