Vrishchik Horoscope 2025

Video: ग्रहों की अशुभ दृष्टि से बिगड़ेंगे वृश्चिक राशिवालों के काम, जानें सावधानियां

Vrishchik Horoscope: साल 2025 में 30 सितंबर तक वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर कुछ ग्रहों की अशुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे बचने के लिए उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वृश्चिक राशि के उपायों और जातकों द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में.

Vrishchik Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें आठवां स्थान वृश्चिक राशि को प्राप्त है. ग्रहों के सेनापति मंगल को वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है, जो इस समय इनकी कुंडली के एकादश भाव में कन्या राशि में और सिंह राशि में नवम भाव में स्थित हैं, जबकि द्वितीय भाव का स्वामी गुरु द्वितीय भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है, जिस पर मंगल की भी दृष्टि है. ऐसे में इन्हें कुछ चीजों को लेकर विशेष सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान होना पक्का है. खासकर नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र में ध्यान दें और ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई काम न करें. इसके अलावा काम का दबाव रहेगा.

विज्ञापन

इसलिए किसी भी काम में समय बर्बाद न करें और कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें, बल्कि हर काम से पहले योजना बनाएं. यदि आप वृश्चिक राशिवालों के सिंतबर माह के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ