हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से इस राशि के बढ़ेंगे खर्च, 30 अप्रैल तक रहेगा तनाव!

अप्रैल माह में ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कुछ राशियों के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उस राशि के मासिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 30 अप्रैल 2025 तक बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
जल्दबाजी और लापरवाही से होगी हानि!

अप्रैल में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिसके कारण समय-समय पर शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह की शुरुआत में मीन राशि में शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और राहु के साथ में होने से पंचग्रही योग बन रहा है। इस योग के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के खर्चे बढ़ेंगे। संभावना है कि अप्रैल माह में सूर्य के कारण मेष राशि के लोगों का धन पिता की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए खर्च होगा। इसके अलावा बुध के कारण मित्रों पर, शुक्र ग्रह के कारण पत्नी पर और पापी ग्रह राहु के कारण कोर्ट केस व बीमारियों पर खर्चा हो सकता है।

बढ़ता खर्च इन लोगों के लिए तनाव का कारण बनेगा। खर्च इतनी तेजी से बढ़ेंगे, जिसके कारण इन्हें स्थिति को संभालने में परेशानी होगी। यदि इस महीने इस राशि के जातक किसी भी जगह निवेश करने वाले हैं, तो पहले किसी से सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण नुकसान जरूर होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola