
Video: 1 अक्टूबर तक कम नहीं होगी इस राशिवालों की टेंशन, पड़ रहा है ग्रहों का अशुभ प्रभाव
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Kark Horoscope 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर माह खास है क्योंकि इस दौरान लंबे समय के बाद कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. ऐसे में कुछ लोगों का विभिन्न परेशानियों का सामना करना पक्का है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर का महीना कर्क राशिवालों के लिए भी अच्छा नहीं रखेगा. 1 अक्टूबर 2025 तक इन्हें आए-दिन किसी न किसी ग्रह के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. खासकर भाग्य भाव में शनि के गोचर और व्यय भाव में गुरु के गोचर से मुश्किलें बढ़ेंगी. हालांकि, कुछ बातों पर विशेष ध्यान देकर मुश्किल समय को आसानी से पार भी किया जा सकता है.
सितंबर माह में कर्क राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से भी झगड़ा न करें. व्यवसायियों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. इस दौरान धन भी अच्छा खर्च होगा. मुख्यतौर पर धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है. यदि आप जानना चाहते हैं कि 1 अक्टूबर 2025 तक कर्क राशिवालों को और किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: