---विज्ञापन---

Video: गौतम गंभीर और विराट कोहली एक साथ कब आएंगे नजर? तारीख आई सामने

Gautam Gambhir Virat Kohli: गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। अब फैंस गौतम गंभीर और विराट कोहली को एक साथ देख पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कौनसे दिन हो सकता है।

Virat Kohli Gautam Gambhir
---विज्ञापन---

Gautam Gambhir Virat Kohli: टीम इंडिया को गौतम गंभीर के रूप में नया हेड कोच मिल गया है। गंभीर का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। वह जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ रहेंगे। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा इस दौरे से बाहर रहेंगे। वहीं विराट कोहली को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उन्हें भी इस दौरे से आराम दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?

---विज्ञापन---

आपको याद होगा कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल में कहासुनी हो चुकी है। दोनों ही गर्ममिजाज शख्स हैं। हालांकि बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। अब दोनों ही टीम इंडिया के लिए एक मंच पर आने के लिए तैयार हैं। अब सवाल ये कि दोनों भारत के लिए एक साथ कब दिखेंगे? इसकी एक डिटेल सामने आई है। कहा जा रहा है कि सितंबर में दोनों बांग्लादेश के भारत दौरे पर एक साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा कि दोनों 19 सितंबर को एक साथ दिख सकते हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने कैच पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बाउंड्री से पैर टच होने की बताई सच्चाई

First published on: Jul 10, 2024 11:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola