Cricket News - 2025-07-30T224325.890
विज्ञापन

IND vs ENG: एक बार फिर पिच क्योरेटर से भिड़ गए गौतम गंभीर? सामने आया नया विवाद

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पहले गौतम गंभीर एक बार फिर पिच क्यूरेटर से भिड़ गए हैं।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले से पहले यानी 29 जुलाई को ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच झड़प हो गई थी। इस वख्त गंभीर ने पिच क्यूरेटर को खूब खरी खोटी सुनाई थी। बाद में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मामले को शांत कराया था। अब एक बार फिर 30 जुलाई को गंभीर और ली फोर्टिस के बीच कुछ बहस हो गई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। खास बात ये है कि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी इस दौरान मौजूद रहते हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पिच क्योरेटर ली फोर्टिस गौतम गंभीर, शुभमन गिल और सितांशु कोटक से बात कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ