हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: कैसा होगा गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाफ? सामने आए ये नाम

Gautam Gambhir Coaching Staff: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं। गंभीर के हेड कोच बनने के बाद सपोर्टिंग स्टाफ में कौन-कौन होगा, इसे लेकर तलाश शुरू हो गई है। गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में किन नामों की चर्चा है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Coaching Staff: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिल गई है। वह श्रीलंका दौरे पर ये जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। गंभीर के सामने श्रीलंका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अलावा अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की भी चुनौती होगी। गंभीर के हेड कोच बनने के बाद अब सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए बैटिंग, फील्डिंग और बॉलिंग कोच की तलाश भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अब कभी एक नहीं हो पाएंगे हार्दिक और नताशा? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इशारों में कही ये बात

सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में इन नामों की चर्चा

असिस्टेंट कोच के रूप में अभिषेक नायर का नाम लगातार चर्चा में है। अभी वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बैकरूम टीम का हिस्सा हैं। वहीं फील्डिंग कोच के लिए रयान टेन डोशकाटे, टी दिलीप और जोंटी रोड्स का नाम चर्चा में है। इसी के साथ बॉलिंग कोच के लिए भी कवायद की जाएगी। बॉलिंग कोच की रेस में लक्ष्मीपति बालाजी, जहीर खान और विनय कुमार के बीच रेस देखी जा सकती है।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola