Source-News24
विज्ञापन

Video: फ्रांस में नेपाल जैसे हालात, सड़कों पर लाखों लोग, क्या राष्ट्रपति मैक्रों देंगे इस्तीफा?

Video: पेरिस की सड़कों पर भी ब्लॉक एवरीथिंग आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को भी सरकार के खिलाफ ही चलाया जा रहा है। इससे पूरे पेरिस में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़को पर जाम की स्थिति ने हालात गंभीर बना दिए हैं। पूरी बात जानने के लिए देखें वीडियो रिपोर्ट।

Video: नेपाल के बाद फ्रांस में भी मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। यहां भी सड़कों पर लाखों लोग खड़े हैं। इस आंदोलन का नाम ब्लॉक एवरीथिंग रखा गया है। इस आंदोलन में राजधानी पेरिस समेत देशभर में अराजकता फैल गई है। बुधवार सुबह पेरिस और अन्य बड़े शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़प हुई। झड़प से जगह-जगह बैरिकेड्स, कचरे के ढेर और जाम की वजह से आम जनजीवन ठप हो गया है।

80,000 पुलिस तैनात, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

विज्ञापन

पेरिस में चल रहे इस आंदोलन में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 80,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों की तैनात की हैं। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन प्रदर्शनों की जड़ सरकार की बजट नीतियों को माना जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल और बायरो ने सार्वजनिक खर्चों में लगभग 4 लाख करोड़ की कटौती की थी। ऐसे में साफ दिखाई पड़ रहा है कि लोगों को सरकार की नीतियों पर विश्वास नहीं है। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्तीफा देंगे। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ