'पैसों की भूखी और गोल्ड डिगर…', Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी में बच्चों ने मांगा हिस्सा; तो Karisma Kapoor पर लगी तोहमत

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की प्रॉपर्टी मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों का हाई कोर्ट का रुख करने पर एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। लोग अब एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं और उन्हें लालची बता रहे हैं।

Karisma Kapoor, Samaira, Sunjay Kapur

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में अब करिश्मा कपूर पिसती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के दोनों बच्चों ने दिवंगत पिता की संपत्ति में अपना हक मांगा है और सौतेली मां प्रिया पर केस ठोका है। अब 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला है, तो लोग बात तो करेंगे ही। ऐसे में अब समायरा और कियान के पिता की संपत्ति पर हक जताने पर सोशल मीडिया यूजर्स करिश्मा कपूर को गोल्ड डिगर जैसे टैग देते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें लालची बता रहा है, तो कोई एक्ट्रेस को पैसों की भूखी कह रहा है।

हैरानी की बात तो ये है कि करिश्मा कपूर के हाथ कुछ भी नहीं आएगा, फिर भी वो जमाने की गालियां खा रही हैं। बच्चे उत्तराधिकारी होने के नाते संपत्ति में पांचवा हिस्सा चाहते हैं और अब उन्होंने इस मामले में प्रिया को कोर्ट में चैलेंज किया है। ये मामला बाहर आते ही लोगों ने करिश्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्हें लालची, पैसों की भूखी और गोल्ड डिगर जैसे ताने मारे जा रहे हैं। एक शख्स ने करिश्मा को ट्रोल करते हुए कहा है- ‘पैसा लूटने की स्कीम है। बॉलीवुड के लोगों का धंधा है। पैसे वाले आदमी को लूटो, एंजॉय करो।’ तो कोई कहता है- ‘जब तलाक हो गया, तो अब कैसा शेयर?’ एक ने ताना मारते हुए कहा, ‘वैसे पैसों की कमी नहीं है और जब पति जिंदा था, तब कोई मतलब भी नहीं था। तलाक देकर दूर थी, लेकिन हिस्सा तो चाहिए। इंडिपेंडेंट वूमेन।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ