हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की डुबोई लुटिया, इंग्लैंड ने ऐसे पलट दिया मैच का पासा

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से बाजी मार ली. भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में खराब बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने खराब गेंदबाजी की और 4 ओवर में 60 रन खर्च किए. इसके अलावा हर्षित राणा को भी सफलता नहीं मिली.

वह भी इस मैच में फ्लॉप हो गए. वहीं, ईशान किशन ने बल्लेबाजी में निराश किया. उन्होंने 40 गेंदों में 49 रनों की धीमी पारी खेली. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी इस मैच में खासा प्रभावित नहीं किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 1 ओवर पहले ही मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया और 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जैकब बेथेल की तूफानी पारी से मिली टीम इंडिया को करारी हार, 4 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola