IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है. कई टीमों के बीच प्लेयर्स को ट्रेड करने पर बातचीत लगातार जारी है. शार्दुल ठाकुर की मुंबई इंडियंस के खेमे में एंट्री हो गई है, जबकि रदरफोर्ड को भी एमआई ने गुजरात टाइटंस से ले लिया है.
वहीं, अर्जुन तेंदुलकर आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है, पर उनके रिटेन होने के चांस बेहद कम हैं.
इस लिस्ट में सबसे पहला और बड़ा नाम मिचेल स्टार्क का सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स स्टार्क से अपनी राहें अलग करने के मूड में दिख रही है. वहीं, मुंबई इंडियंस के खेमे से दीपक चाहर की विदाई होना तय माना जा रहा है. इसके साथ पिछले ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये पाने वाले वेंकटेश अय्यर को भी केकेआर रिलीज कर सकती है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.