IND vs SA: 'बौना भी तो है यह…' टेंबा बावुमा को लेकर Bumrah का विवादित कमेंट वायरल, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया

Bumrah Temba Bavuma: ईडन गार्डन्स के मैदान पर टेंबा बावुमा को लेकर जसप्रीत बुमराह विवादित कमेंट कर बैठे हैं. जस्सी का यह कमेंट स्टंप माइक में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बुमराह ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर कहर बरपाते हुए पहले सेशन में दो बड़े विकेट अपनी झोली में डाले.

Bumrah comment on Jasprit Bumrah

Bumrah comment on Jasprit Bumrah

विज्ञापन

Bumrah Temba Bavuma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है. लंच ब्रेक तक प्रोटियाज टीम ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 105 रन लगाए हैं. जसप्रीत बुमराह ने पहले सेशन में कहर बरपाते हुए दो विकेट अपनी झोली में डाले.

बुमराह ने एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन को पवेलियन की राह दिखाई. हालांकि, सोशल मीडिया पर बुमराह का एक वीडियो जमकर वायरल हो गया है, जिसमें जस्सी टेंबा बावुमा को लेकर विवादित कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

बुमराह ने किया विवादित कमेंट!

दरअसल, हुआ यूं कि जसप्रीत बुमराह की एक गेंद टेंबा बावुमा के पैड पर आकर लगी. बुमराह ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान को नॉटआउट करार दिया. इसके तुरंत बाद सभी भारतीय खिलाड़ी एक साथ आ गए और रिव्यू लेने पर विचार करने लगे.

ऋषभ पंत बावुमा के पैड पर लगी गेंद को लेकर कुछ कह ही रहे थे कि तभी बुमराह ने दखलअंदाजी देते हुए कहा, “बौना भी तो है यह.” बुमराह का यह कमेंट स्टंप माइक में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है. हालांकि, बावुमा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

विज्ञापन

जस्सी ने फेंका घातक स्पेल

ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट के पहले सेशन में बुमराह का जादू सिर चढ़कर बोला. जस्सी ने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 9 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपनी झोली में डाले. जस्सी ने एडम मार्करम और रियान रिकेल्टन की अर्धशतकीय साझेदारी का अंत करते हुए टीम को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने रिकेल्टन को 23 रनों के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद बुमराह ने क्रीज पर सेट दिख रहे एडम मार्करम को 31 रनों पर पवेलियन की राह दिखाई. भारतीय टीम पहले टेस्ट में चार स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है. टीम मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन को ड्रॉप करते हुए वॉशिंगटन सुंदर को नंबर तीन पर खिलाने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ