IND vs ENG
विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय बल्लेबाजों ने रचा लीड्स में इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ यह कारनामा

IND vs ENG: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने लीड्स में इतिहास रच डाला है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली।

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जो आजतक नहीं हुआ वो भारतीय बल्लेबाजों ने लीड्स में कर डाला। पहली इनिंग में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरी इनिंग में केएल राहुल और एक बार फिर पंत के बल्ले से सेंचुरी निकली। टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब एक ही मैच में भारतीय टीम की ओर से पांच शतक लगाए गए हैं।

Advertisment

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 147 रन ठोके थे। वहीं, ऋषभ पंत ने 134 रन जड़े थे। दूसरी इनिंग में केएल राहुल ने 137 रन ठोके, तो पंत एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

 

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ