Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A ने हिस्सा लिया था. भारत A और श्रीलंका A के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यानी वैभव अब 21 तारीख को एक्शन में नजर आने वाले हैं. इससे पहले भारत A और श्रीलंका A के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बेज से हो गई थी.
---विज्ञापन---
वैभव ने धक्का मुक्की भी कर दिया था. ऐसे में अब वैभव श्रीलंकाई टीम को तहस नहस करने की नियत से उतरेंगे. वैभव, विशेन हलाम्बेज को निशाना बनाना चाहेंगे. वैभव पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं. मुकाबला भारतीय समयानुसार 10 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर की जाएगी. अब तक इस सीरीज में खेले गए 4 मैच में वैभव के बल्ले से 14, 44, 21 और 38 रनों की पारी निकली है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा तीसरे वनडे में चेन्नई के मौसम का मिजाज
---विज्ञापन---