IND vs AFG: बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा तीसरे वनडे में चेन्नई के मौसम का मिजाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई की सरजमीं पर खेला जाएगा. ऐसे में चेन्नई के मौसम का हाल कैसा रहेगा. आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-06-19T183554.726
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 10 जून को खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज को क्लीन स्वीप करने की नियत से उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान अपनी लाज बचाना चाहेगी, क्योंकि भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दोनों ही मैच को अपने नाम कर लिया है. ऐसे में 19 जून को चेन्नई के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 19 जून को चेन्नई का तापमान 28 से 36 डिग्री रहने वाला है. धूप और बदली दोनों रहेगी. नमी 66 फीसदी, जबकि हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. बारिश होने की संभावना 15 फीसदी है. हालांकि ये आंकड़ा काफी कम है. इस लिहाज से बारिश के मुकाबले में दखल देने की संभावनाएं बेहद कम है. Photo Source: X ये भी पढ़ें: BAN vs AUS: दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

पहले मैच में बारिश दे चुकी है दस्तक

पहले मैच में बारिश दे चुकी है दस्तक3 / 6

इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण बाधित हुआ था. ऐसे में 50 ओवर की बजाय मैच 25-25 ओवर का खेला गया था. लेकिन लखनऊ में खेले गए दूसरे मुकाबले में भीषण गर्मी थी और बारिश ने खलल नहीं डाली थी. Photo Source: X

कब और कहां देखें मुकाबला?

कब और कहां देखें मुकाबला?4 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस दोपहर 1 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मुकाबले का लाइव ब्लॉग आप न्यूज 24 की वेबसाइट पर हिंदी और इंग्लिश में पढ़ सकते हैं. Photo Source: X ये भी पढ़ें: VIDEO: फाइनल से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, नेट्स में की धमाकेदार बल्लेबाजी

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बदलाव

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बदलाव5 / 6

भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. यशस्वी जायसवाल प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं, जबकि नितिश रेड्डी और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है. रेड्डी चोट की वजह से दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाए थे, जबकि हर्षित को तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है. Photo Source: X

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन