Video: जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 50 शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Joe Root:इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया था। ये टेस्ट करियर में उनका 34वां शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने दूसरी पारी में 121 गेंदों में 103 रन बनाए थे।

ind vs - 2024-09-01T171542.148

Joe Root: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रह है। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी जो रूट (103) ने शतक बना दिया है। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में भी शतक बनाया था। इसी के साथ रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुक ने अपने करियर में 33 शतक बनाए थे। जो रूट ने ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, सुनील गावस्कर और यूनुस खान की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में इन दिग्गजों ने भी 34-34 शतक बनाए थे। इसके अलावा वो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह लॉर्ड्स पर उनका सातवां शतक था।

जो रूट ने 121 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लिए हैं। रूट ने वनडे क्रिकेट में 16 शतक बनाए हैं। उनसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक सचिन तेंदुलकर (100), विराट कोहली (80), रिकी पोंटिग (71), कुमार संगाकारा (63), जैक कैलिस (62), हाशिम अमला (55),जयवर्धने (54) और लारा (53) ने बनाए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ