हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? लंदन पहुंचने के बाद उठाया बड़ा कदम

Virat Kohli: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे होने जा रहा है. इस मैच के लिए टीम इंडिया लंदन पहुंची. हालांकि, विराट कोहली टीम इंडिया के साथ होटल नहीं गए. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

विज्ञापन
विराट क्यों हुए टीम से अलग? (Image: AI Generated)

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. 19 जुलाई को यह मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया महामुकाबले के लिए लंदन पहुंच चुकी है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस से उतरे और होटल में एंट्री की. भारतीय खिलाड़ियों से मिलने और उन्हें देखने के लिए कई सारे फैंस आए थे. टीम बस से बाहर निकलने के बाद भी विराट कोहली होटल नहीं गए.

विराट कोहली क्यों हुए टीम से अलग?

विराट कोहली टीम इंडिया के साथ होटल नहीं गए, बल्कि एक कार में बैठकर चले गए. यह देखकर कई लोग हैरान रह गए. बता दें कि विराट लंदन में रहते हैं और वहां उनका घर है. मैच के आयोजन में अभी समय है और इसी वजह से कोहली ने लंदन स्थित अपने घर जाने का फैसला किया. अमूमन खिलाड़ी जब मैच खेलने अपने शहर में आते हैं, तो कुछ समय के लिए घर चले जाते हैं. कोहली भी इसी कारण अपने परिवार के साथ समय बिताने चले गए.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा का संन्यास पक्का? माता-पिता पहुंचे लंदन! लॉर्ड्स वनडे के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola