ENG vs IND, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब फैंस की नजर दूसरे T20I पर है. इंग्लैंड और भारत के बीच मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है. इसके अलावा फैंस ऑनलाइन इस मैच को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए फैंस को किसी न किसी तरह पैसे खर्च करने होंगे. एक फ्री तरीका भी है, जिससे मैच लाइव देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

फ्री में कैसे देखें ENG vs IND दूसरा T20I मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच डीडी स्पोर्ट्स (DD Free Dish) पर मुफ्त में देखा जा सकता है. अगर आपके पास फ्री डिश है, तो मैच देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियोहॉटस्टार की जरूरत नहीं है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच 4 जुलाई 2026 यानी आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा. पिछला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन अब मुकाबले का प्रसारण तीन घंटे पहले शुरू होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- न संजू, न ईशान… वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए इस मैच विनर को बाहर बैठाएंगे गंभीर-अय्यर! हो सकता है बड़ा बदलाव

---विज्ञापन---