TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Video: एकादशी पर क्यों नहीं खाते हैं चावल? पंडित सुरेश पांडेय से जानें कारण और अशुभ प्रभाव

Ekadashi Astro Niyam: यदि आप एकादशी का व्रत रखते हैं या आपके घर में कोई ये उपवास रखता है तो आपने ये जरूर सुना होगा कि इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए. लेकिन क्या आपने इसके पीछे के कारण के बारे में कभी जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि क्यों एकादशी पर चावल नहीं खाने चाहिए.

Credit- Meta AI

Ekadashi Astro Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए एकादशी के व्रत का खास महत्व है, जो साल में 24 बार रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. ये सभी 24 व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं. जहां कुछ लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, वहीं कई लोग फलाहार व एक समय पर भोजन भी करते हैं. यदि आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं तो उस दिन भूलकर भी चावल न खाएं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए. यदि कोई व्यक्ति इस दिन चावल खाता है तो उसे पाप लगता है. साथ ही व्रत खंडित हो जाता है. इसके अलावा चंद्र दोष भी लगता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि साल की 24 एकादशी पर चावल खाना क्यों वर्जित है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---