Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन की टीम बहुत ही मजबूत होकर मैदान पर उतरी थी. टीम में सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी एंट्री हुई थी. हालांकि फाइनल मुकाबले के पहले दिन उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही साउथ जोन की टीम इस मुकाबले में फिलहाल पीछे नजर आ रही है. सिराज के खिलाफ ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने बहुत ही आक्रामक अंदाज में खेला. जिसका असर साउथ जोन के अन्य गेंदबाजों के ऊपर भी देखने को मिला है.
मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी से किया निराश
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की टीम टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही है. जहां पर टीम ने पहले दिन 4 विकेट ही हासिल किए और 385 रन लुटा दिए. इस दौरान टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 ओवरों में 6.90 की बेहद खराब इकॉनमी रेट से 96 रन लुटा दिए. सिराज के खिलाफ पहली गेंद से ईस्ट जोन के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रमण किया. खासकर वैभव सूर्यवंशी ने तो सिराज के खिलाफ बहुत ही आसानी के साथ बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर भी सिराज के ऊपर बड़े सवाल उठ रहे हैं. हालांकि कुछ फैंस का मानना है कि सिराज को फिलहाल आराम मिलना चाहिए था. लगातार क्रिकेट खेलने के कारण वो बहुत थके हुए नजर आ रहे थे.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच का पहला दिन रहा ईस्ट जोन की टीम के नाम, साउथ जोन मुकाबले में पिछड़ी
संबंधित खबरें
सावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
10 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
12 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
14 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
21 hrs agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
1 day agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 day agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 day agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 days agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
3 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines