हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल से पहले साउथ जोन का बदल गया स्क्वाड, टीम में है सितारों की भरमार

Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में साउथ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने नजर आने वाली हैं. फाइनल से पहले साउथ जोन टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

विज्ञापन
पनेसर का मानना है कि वैभव के पास टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी तकनीक नहीं है (Pic Credit- AI Generated)

Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला बहुत ही मजेदार होने वाला है. 6 सितंबर से खेले जाने वाले इस मुकाबले में कई टीम इंडिया के सुपरस्टार नजर आने वाले हैं. इन खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तरफ खींचा हुआ है. जिसके कारण ही अब दलीप ट्रॉफी फाइनल से ठीक पहले साउथ जोन की टीम ने अपना स्क्वाड बदल दिया है. अब टीम में 3 स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है. 

साउथ जोन की टीम ने बदल दिया स्क्वाड 

टीम इंडिया के सुपरस्टार केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को अब साउथ जोन की टीम में जोड़ा गया है. जिसके कारण ही अब साउथ जोन की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ईस्ट जोन टीम के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी के कारण साउथ जोन की दबाव में नजर आ रही थी. जिसकी वजह से ही अब इन खिलाड़ियों को बुलाया गया है. फाइनल मुकाबले में सभी वैभव सूर्यवंशी को देखना चाहते हैं. पहले ईस्ट जोन की टीम में ही सिर्फ बड़े नाम नजर आ रहे थे. साउथ जोन में सिर्फ 3 बड़े चेहरे थे. लेकिन इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री से समय बदल गया है. साउथ जोन की टीम पिछले कई सालों से दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें, एशियन गेम्स से पहले फॉर्म में होना जरूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola