Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के 4 दिन हो चुके हैं. मुकाबले में अब सिर्फ 2 नतीजे ही निकल सकते हैं. साउथ जोन की टीम फिलहाल जीत के बिल्कुल भी करीब नहीं है. इस मैच में ईस्ट जोन की टीम जीत सकती है. अगर वो चैंपियन बने, फिर तो ट्रॉफी को लेकर कोई सवाल है ही नहीं. लेकिन अगर ये मुकाबला ड्रॉ हो गया, तो फिर कौन सी टीम को चैंपियन माना जाएगा. इस सवाल का जवाब बीसीसीआई के एक बड़े नियम में छुपा हुआ है. इस नियम से साउथ जोन की टीम बहुत ज्यादा निराश होगी.
दलीप ट्रॉफी 2026 में कौन होगा चैंपियन?
मौजूदा समय में देखें तो ईस्ट जोन की टीम के पास दूसरी पारी में 584 रनों की बढ़त हो गई है. अब आखिरी दिन ईस्ट जोन की टीम पारी घोषित करके साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए बुला सकती है. अगर साउथ जोन की टीम ने पूरा 5वां दिन खेल लिया, तो मैच ड्रॉ हो जाएगा. लेकिन ऐसी स्थिति में बीसीसीआई के नियम के कारण ईस्ट जोन की टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा. दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में जिस टीम ने पहली पारी में लीड हासिल की होगी, उससे चैंपियन माना जाएगा. ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 372 रनों की लीड हासिल की थी. इसी नियम के कारण ही ईस्ट जोन की टीम ने फॉलोऑन देने का भी रिस्क नहीं उठाया.
ये भी पढ़ें: CSK का हेड कोच बनने के लिए इयोन मॉर्गन ने मांगे 18 से 20 करोड़? फ्रेंचाइजी ने धोनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
17 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines