हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाला ये बल्लेबाज RCB को बनाएगा चैंपियन, जताई ये खास इच्छा

Delhi Premier League 2024 के एक मैच में 6 गेंद पर 6 छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अब अपनी ख्वाहिश के बारे में बताया है। दरअसल वो आईपीएल 2025 में रॉयल चैंलेजर बेंगलुरू के लिए खेलना चाहते हैं और इस टूर्नामेंट में आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Priyansh Arya
Delhi Premier League 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच में एक ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले प्रियांश आर्य ने अच्छी-खासी लोकप्रियता बटोर ली है। प्रियांश आर्य ने इस मैच में आयुष बडोनी के साथ मिलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 308 रन तक पहुंचा दिया।
इस मैच में प्रियांश आर्य ने 50 गेंद पर 120 रन की पारी खेली थी, वहीं आयुष बडोनी ने भी 55 गेंदों पर 165 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। प्रियांश के इस प्रदर्शन के बाद उनके आईपीएल में सेलेक्शन को लेकर भी बात होने लगी है। प्रियांश आर्य से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो विराट कोहली को पसंद करते हैं और उन्हीं की टीम आरसीबी की ओर से खेलना चाहते हैं।
प्रियांश ने विराट कोहली से गुहार लगाते हुए आरसीबी से खेलने की इच्छा जाहिर की है। वो विराट कोहली के आक्रमक अंदाज को खूब पसंद करते हैं। प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग के 9 मैच में 602 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 200 के करीब है। प्रियांश आर्य ने आगे क्या कहा इसे वीडियो में देखिए।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola