'अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं पीएम मोदी से जवाब चाहिए', सदन के बाहर क्या बोले सपा सांसद?

Operation Sindoor controversy: संसद के मानसूत्र सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज विपक्ष ने जमकर शोर-शराबा किया। सपा सांसद उज्जवल रमन सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा से भागना चाहती है। हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं।

SP MP on Operation Sindoor

SP MP on PM Modi response: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहा है। इस बीच सपा सांसद उज्जवल रमन सिंह ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागना चाहती है। हमें विदेश से जुड़े मामलों की जानकारी सरकार से मिलने की बजाय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती है। जोकि हमारी विदेश नीति के लिहाज से ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि गंभीर मसलों पर विदेशी राष्ट्रपति का बयान आता है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। ऐसे में यह एक विचित्र परिस्थिति है। भारत के प्रधानमंत्री को सदन में आकर इस स्थिति को स्पष्ट करना होगा। वे सदन में आएं और वापस लौट गए। मुझे नहीं लगता कि सरकार सदन में चर्चा चाहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ