Dhanu Rashi
विज्ञापन

Video: धनु राशि पर शनि की दृष्टि से कैसा रहेगा कामकाज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए समय कैसा रहने वाला है इसके बारे में राशिफल से जान सकते हैं. धनु राशि पर शनि की दृष्टि से कैसा समय रहेगा चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के जीवन में धीरे-धीरे बदलाव और सुधार आएंगे. साल 2026 में पूरे वर्ष धनु राशि के चतुर्थ भाव में शनि की दृष्टि रहने से चुनौतियां बढ़ सकती हैं. कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि की दृष्टि के कारण जोखिम और लापरवाही से बचें. आपको कारोबार में उम्मीद के अनुसार, लाभ नहीं मिलेगा. कामकाज के मामले में आपका समय अच्छी नहीं रहेगा. आपको अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: खुद खरीदा लाफिंग बुद्धा नहीं देता फायदा? उपहार में मिलना ही होता है शुभ, जानिए कारण

विज्ञापन

शनि की ढैय्या चरम पर होने के कारण आपको नुकसान हो सकता है. अति आत्मविश्वास से बचें. गलत लोगों के साथ साझेदारी या कोई काम करने से बचें. इसके लिए 2026 में समय अच्छा नहीं रहेगा. आपको पूरे वर्ष संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी. बुध के प्रभाव से आपको लाभ संभव है. 2 जून तक देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कामकाज बेहतर रहेगा. इसके बाद बृहस्पति की स्थिति बेहतर नहीं है. इसके बारे में विस्तार से जाने के लिए ऊपर ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ