Feng Shui Tips: चीनी वास्तु फेंग शुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है. घर में लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं. आपने अक्सर कई लोगों के घर या कार्यस्थल पर लाफिंग बुद्धा रखा देखा होगा. अगर आप भी इसे घर में रखने का सोच रहे हैं तो इसे खरीदने की गलती बिल्कुल न करें. लाफिंग बुद्धा खुद से खरीदकर लाना फायदा नहीं देता है. इसे गिफ्ट में मिलने पर ही आप इसे घर में रख सकते हैं.
फेंग शुई की मान्यताओं के अनुसार, लाफिंग बुद्धा घर में रखने पर जीवन में समृद्धि, खुशहाली और तरक्की आती है. इसे घर में सजावट के तौर पर रख सकते हैं. हालांकि, इसे खुद खरीदकर न रखें. आखिर ऐसा क्यों है कि, लाफिंग बुद्धा खुद से खरीदकर नहीं रख सकते हैं. इसे अपने पैसों से खुद के लिए नहीं खरीदना चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं. इसके पीछे क्या मान्यता है?
खुद के लिए नहीं खरीदना चाहिए लाफिंग बुद्धा
चीनी वास्तु फेंग शुई के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को इतना स्वार्थी नहीं होना चाहिए कि वह खुद के धनलाभ के लिए इसे खरीदें. लाफिंग बुद्धा गिफ्ट में आशीर्वाद के तौर पर मिलना शुभ और लाभकारी होता है. खुद से खरीरदने पर यह फायदा नहीं देता है. उपहार के तौर पर मिला लाफिंग बुद्धा ही घर में रखना चाहिए. इससे शुभ परिणाम मिलते हैं. जब तक इसे कोई गिफ्ट नहीं करता है आपको आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. किसी के गिफ्ट करने पर ही यह शुभ फल देता है.
घर में लाफिंग बुद्धा रखने के फायदे
फेंग शुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. लाफिंग बुद्धा रखने से घर से नकारात्मकता का अंत होता है. आप इसे घर के हॉल में रख सकते हैं. लाफिंग बुद्धा की हंसती हुई मुद्रा घर में तनाव को कम करती है. घर में इसे रखने से और देखने से माहौल खुशनुमा होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.