Video: 'नहीं चलेगी नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं ...' दिल्ली में फीस बढ़ोतरी को लेकर सड़कों पर उतरे माता-पिता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी की शिकायतों पर स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्कूलों से जवाब देने को कहा गया है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

Delhi Private school fees hike

दिल्ली के स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने को लेकर काफी शिकायतें मिलीं, जिसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूलों को नोटिस जारी किए। स्कूलों से फीस बढ़ोतरी को लेकर जवाब मांगा गया है। इसी बीच बच्चों के अभिभावक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मॉडल टाउन में क्वीन मैरी स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां अभिभावकों ने ज्यादा फीस लेने और छात्रों को निकालने की शिकायत सामने आई।

स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ बच्चों के अभिभावक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को क्वीन मैरी के अलावा, आनंद निकेतन में स्थित माउंट कार्मेल स्कूल के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों की फीस बेवजह बढ़ा रहे हैं, जिसकी वजह से हमारे ऊपर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से फीस बढ़ोतरी के मामले सामने आए हैं, जिसमें एक अभिभावक ने कहा कि ‘जब उनकी बेटी स्कूल में पढ़ती है। इस दौरान हमने बढ़ी हुई फीस देने से मना किया, तो स्कूल वालों ने उसको क्लास में बैठने की इजाजत नहीं दी। हाल ही में अभिभावकों के प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह हाथ में तख्तियां लिए नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ