Delhi Cabinet Minister Pankaj Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से आते हैं। बता दें, 18 फरवरी को पंकज सिंह की मां का निधन हुआ था। 19 फरवरी को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पंकज सिंह के छोटे भाई नीरज सिंह ने कहा कि आज मां जिंदा होती तो उन्हें गर्व होता।
कौन हैं पंकज सिंह?
पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के रहने वाले एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। उन्होंने विकासपुरी विधानसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र यादव को 13,364 वोटों से हराया। पूर्वांचली ठाकुर पंकज सिंह काफी लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश की है।
दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों को कोई भी पार्टी छोड़ना नहीं चाहती है। इनकी आबादी काफी ज्यादा है। कई सीटों पर ये वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जिसके चलते बीजेपी ने पंकज सिंह को मंत्री बनाकर पूर्वांचली वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। चलिए इस वीडियो के जरिए जान लेते हैं क्या है बीजेपी की नई रणनीति…
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
10 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines