delhi Blast
विज्ञापन

Video: शाहीन ने पहले पति को क्यों छोड़ा था? एक्स हसबैंड ने बताई पूरी सच्चाई

Video: दिल्ली कार ब्लास्ट में लगातार लोग हिरासत में लिए जा रहे हैं. जिसका जरा भी कनेक्शन इस ब्लास्ट से होने की जानकारी सामने आई है, टीमें तुरंत उस पर एक्शन ले रही हैं. इस मामले में डॉ. शाहीन का नाम काफी सुर्खियों में है.

Video: दिल्ली कार ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ. इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उन्हीं में से एक डॉक्टर शाहीन भी हैं, जो जैस के साथ जुड़ी थी. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद एक्स हसबैंड डॉ. हयात जफर का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता कि वह कौन से लोगों के साथ थी. साथ ही, हयात जफर ने ये भी बताया कि वह शाहीन से अलग क्यों हुए थे.

शाहीन के पूर्व पति से जब पूछा गया कि शाहीन से अलग होने की क्या वजह थी? इस पर उन्होंने कहा कि ‘हम दोनों शादीशुदा थे और आराम से रह रहे थे. अच्छी बेहतरीन सर्विस थी और बच्चे भी थे. किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं थी.’ उन्होंने कहा कि ‘शाहीन बाहर जाना चाहती थी, लेकिन मैं अपने लोगों के बीच में रहना चाहता था. इसी वजह से हमारी बात बन नहीं पाई.’ वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ