Miller-Rickelton Funny Moment
विज्ञापन

आखिर मैदान पर क्यों भिड़े दो दोस्त? वायरल VIDEO के पीछे की सच्चाई जान छूट जाएगी हंसी!

Miller-Rickelton Funny Moment: SA20 2026 में हाल ही में एक मोमेंट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. MI केपटाउन के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर अचानक मैदान पर भिड़ गए. इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कई लोगों को लगा कि उनकी आपस में लड़ाई हो गई लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जान आप हंस पड़ेंगे.

Miller-Rickelton Funny Moment: SA20 2026 में हाल ही में MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच देखने को मिला. इस मुकाबले के दौरान एक मोमेंट काफी वायरल हुआ. MI के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन रन दौड़ते हुए पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर के पास चले गए. इसी बीच मिलर ने रयान को पकड़ा और नीचे गिराया. फैंस को लगा कि दो साउथ अफ्रीकी प्लेयर और दोस्त आपस में भिड़ गए. तस्वीरें देखकर ऐसा ही लग रहा था लेकिन सच्चाई कुछ और है.

क्या है मिलर-रिकेल्टन के भिड़ने के पीछे की सच्चाई?

डेविड मिलर और रयान रिकेल्टन काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन SA20 में अलग-अलग टीम से खेल रहे हैं. उनके बीच मैदान पर सीरियस नहीं, बल्कि मजाकिया मोमेंट देखने को मिला. मिलर ने रन भागकर उनकी ओर आए रयान को रोका और नीचे गिरा दिया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को उठाया और गले लगाया. कमेंटेटर्स भी पहले हैरान रह गए लेकिन बाद में जब उनके बीच हंसी-मजाक हुआ, तब समझ आया कि दोनों मजाकिया अंदाज में मैदान पर भिड़ गए. दोस्तों में इस तरह की नोकझोंक चलती रहती है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ